Naradsamvad

[post-views]

ताजिया जुलूस में इंस्पेक्टर कृष्ण कांत सिंह की सख्त निगरानी, पुलिस का टॉप लेवल इंतजाम!

राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)नारद संवाद न्यूज़ 

सुबेहा में 15 से अधिक ताजिए सौहार्दपूर्वक दफन, हर चप्पे पर दिखी सुरक्षा की मजबूत दीवार

बाराबंकी के आदर्श नगर पंचायत सुबेहा में रविवार को मुहर्रम के अवसर पर ताजिया दफन का सिलसिला बड़े ही शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, लेकिन इस पूरे आयोजन की असली कमान संभाली थाना सुबेहा के तेजतर्रार इंस्पेक्टर कृष्ण कांत सिंह ने, जिन्होंने खुद मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था को लीड किया। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऐसा चाक-चौबंद बंदोबस्त किया कि नगर पंचायत ही नहीं, आसपास के कस्बों से आए 15 से भी अधिक ताजियों का हुजूम भी बिना किसी खलल के कर्बला तक पहुंचा और राज घाट पर दफन हुआ। इस दौरान उपनिरीक्षक रूपेंद्र मिश्रा, संतोष सिंह, प्रभुनाथ यादव समेत आधा दर्जन दरोगा, दर्जन भर से अधिक सिपाही और हेड कांस्टेबल हर गली और हर मोड़ पर तैनात रहे, जिससे एक भी जगह कोई ढील न नजर आई।

पूरे इलाके में पुलिस की जबरदस्त मौजूदगी से साफ था कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर कोई समझौता नहीं हुआ है।

वहीं राजस्व और नगर पंचायत की टीम भी पीछे नहीं रही—कानूनगो उमेश कुमार साहू, हल्का लेखपाल प्रणय शुक्ला, अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार खरवार, चेयरमैन देवीदीन रावत, सभासद रिजवान सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी जिम्मेदारी से डटे रहे।

इस संयुक्त और पेशेवर व्यवस्था ने सुबेहा को एक बार फिर यह साबित करने का मौका दिया कि जब पुलिस और प्रशासन एकजुट हों, तो कोई भी आयोजन सिर्फ शांतिपूर्ण नहीं, बल्कि अनुशासन की मिसाल बन सकता है।

 

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

660110
Total Visitors
error: Content is protected !!