Naradsamvad

[post-views]

Strong storm and rain in Sambhal | संभल में तेज आंधी और बारिश: तापमान में 8 डिग्री की गिरावट, 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा – Sambhal News

[ad_1]

सनी गुप्ता, संभल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में शुक्रवार रात करीब 8 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंके 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले। सामान्य हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। सड़क किनारे कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचनाएं मिलीं। लगभग 25 मिनट तक हुई बारिश में 3.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। आंधी और बारिश के बाद तापमान में 8 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने पहले ही तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।

तेज हवाओं के कारण सड़कों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग और बैनर उड़ गए। गुरुवार की रात को भी संभल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। हालांकि, तब कोई नुकसान नहीं हुआ था।

देखें फोटो…

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

605169
Total Visitors
error: Content is protected !!