Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

UP board high school paper goes viral | एटा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का पेपर लीक: 13 मिनट तक वॉट्सऐप ग्रुप में पड़ा रहा; केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ FIR, मोबाइल जब्त – Etah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

[ad_1]

Ad image

एटा1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

UP बोर्ड की परीक्षा में एटा में शनिवार को हाईस्कूल का पेपर लीक हो गया। पेपर वॉट्सऐप ग्रुप में 13 मिनट तक पड़ा रहा। इस पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साथ ही उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। मामला एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के चौधरी बीएल इंटर कॉलेज का है।

आज हाईस्कूल की गणित (मैथ्स) की परीक्षा थी। सुबह 9.37 बजे गणित की परीक्षा का पेपर एक ऑफिशियल वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल हो गया। ग्रुप में केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एटा के डीएम और DIOS समेत 125 अधिकारी हैं। इनमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, वाह्य सेंटर सुपरिंटेंडेंट भी शामिल हैं।

यह चौधरी बीएल इंटर कॉलेज है, जहां सुबह हाईस्कूल का गणित का पेपर लीक हो गया।

यह चौधरी बीएल इंटर कॉलेज है, जहां सुबह हाईस्कूल का गणित का पेपर लीक हो गया।

इस मामले में शनिवार शाम स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. बृजेश कुमार ने थाना जैथरा में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने बताया- सुबह निर्धारित समय पर चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में 8.30 बजे हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा शुरू हुई। इसके एक घंटे बाद 9.37 बजे केंद्र व्यवस्थापक अंजू यादव ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के परीक्षा ग्रुप पर गणित का पेपर वायरल कर दिया।

ALSO READ  हरदोई में जमीन विवाद में हत्या के आरोप में तीन भाई और भाभी गिरफ्तार

13 मिनट तक ग्रुप पर पड़ा रहा पेपर उन्होंने बताया- ग्रुप पर करीब 13 मिनट तक गणित का पेपर पड़ा रहा। पता चलते ही मैंने इस बारे में तुरंत केंद्र व्यवस्थापक अंजू यादव से पूछा। उनसे ग्रुप से पेपर हटवाया। इस बारे में DIOS डॉ इंद्रजीत सिंह को इस बारे में बताया। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में 8.30 बजे हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा शुरू हुई।

चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में 8.30 बजे हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा शुरू हुई।

इस मामले की जानकारी DIOS डॉ. इंद्रजीत सिंह ने यूपी बोर्ड को दी है। अब परीक्षा के संबंध में आगे की कार्रवाई बोर्ड करेगा।

DIOS डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया- शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा 92 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए हाईस्कूल के 19 हजार 978 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 18 हजार 50 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1928 छात्र गैरहाजिर रहे। वहीं, चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में पहली पाली ने 336 बच्चों का पेपर था, जिसमें 330 बच्चे का पेपर होना था। 315 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, 15 गैरहाजिर रहे।

जैथरा कोतवाली में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

जैथरा कोतवाली में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

ALSO READ  पूरे भारत में नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली की धूम, पारंपरिक रीति-रिवाजों से हो रही पूजा

गलती से प्रश्न पत्र का फोटो खिंच गया DIOS ने बताया- सभी केंद्र व्यवस्थापक को उपस्थिति भेजने के निर्देश है। शनिवार को चौधरी बीएल इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित भेजने के लिए फोटो खींच रही थी। तभी गलती से प्रश्न पत्र का फोटो खिंच गया।

उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और फोटो परीक्षा के ग्रुप में डाल दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर उनका फोन जब्त कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनकी मंशा पेपर वायरल करने की नहीं थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस स्कूल की केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। जीआईसी के प्रवक्ता प्रसून कुमार को वहां भेजा गया है।

ALSO READ  अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का आगाज करेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, 2.8 करोड़ दीयों से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

———————————–

ये खबर भी पढ़ें…

यूपी बोर्ड हाईस्कूल का गणित का पेपर आज, वाराणसी के 125 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा में होगी परीक्षा, नकल माफियाओं पर नजर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई है। वाराणसी में ये परीक्षाएं 125 सेंटरों पर हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का गणित का पेपर है।

प्रथम पाली सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी। परीक्षार्थी सेंटरों पर पहुंचने लगे हैं। उन्हें चेकिंग के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। नकल पर रोक को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। दूसरी पाली में इंटर की नागरिक शास्त्र की परीक्षा होगी। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!