Skip to main content

Naradsamvad

MP and Mayor angry over potholes on GT Road, Kanpur News Today, Kanpur News Hindi, Kanpur Mayor, Kanpur | जीटी रोड में गड्‌ढों को लेकर सांसद, मेयर नाराज: एनएच-पीडब्ल्यूडी अभियंता से पूछा काम न शुरू होने का कारण; तय होगी जवाबदेही – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सांसद ने जीटी रोड को लेकर अभियंताओं के साथ की बैठक।

आईआईटी से रामादेवी तक जीटी रोड पर गड्‌ढे हो गए हैं। गड्‌ढों को भरने का काम भी शुरू नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर सांसद रमेश अवस्थी और मेयर प्रमिला पांडेय ने नाराजगी जताई है। पीडब्ल्यूडी एनएच के एक्सईएन अरुण कुमार को तलब कर कारण पूछा है।

.

सांसद ने घर बुलाकर पूछा गड्‌ढे कब भरेंगे सांसद ने घर पर अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार जयंत व अवर अभियंता अभिषेक सिंह के साथ बैठक की। जीटी रोड पर गड्‌ढे होने के बाद भी उस पर पैचवर्क न किए जाने का कारण पूछा, इस पर अधिशाषी अभियंता ने बताया कि जल्द ही गड्‌ढे भर दिए जाएंगे। वहीं गोल चौराहे से रामादेवी तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार की जा रही है।

मेयर ने काम न शुरू होने पर जताई नाराजगी।

मेयर ने काम न शुरू होने पर जताई नाराजगी।

ALSO READ  बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला 19 साल के युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

मेयर ने ऑफिस बुलाकर कहा, 7 दिन में काम पूरा करें जीटी रोड की मरम्मत में हो रही देरी पर मेयर ने नाराजगी जताई। शनिवार को पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिशाषी अभियंता को ऑफिस बुलाया। मेयर ने पूछा कि अभी तक जीटी रोड के मरम्मत का काम क्यों नहीं शुरू हो पाया है। जिस पर अरुण कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि एक हफ्ते के अंदर जीटी रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।

ALSO READ  Jio Platforms की धमाकेदार शेयर बाजार एंट्री, 21 फीसदी प्रीमियम के साथ बनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

मेयर ने कहा कि पहले भी कहा था कि एक हफ्ते में कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन नहीं शुरू हुआ। अब अगर एक हफ्ते के अंदर काम शुरू नहीं हुआ तो जवाबदेही उनकी ही मानी जाएगी।

ALSO READ  2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा निर्देश, पांच राज्यों में होंगे अधिकारियों के तबादले

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!