Skip to main content

Naradsamvad

A woman fell from a bike and was crushed by a trailer and died | बाइक से गिरी महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौत: कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी, ग्रामीणों ने एक घंटे लगाया जाम – Ballia News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया में सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गाजीपुर जिले के भांवरकोल थानाक्षेत्र की रहने वाली सोनी देवी शिवचर्चा और मटकोर कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी। घटना शनिवार शाम 5 बजे की है। विकास प्रजापति के साथ सोनी देवी बाइक पर सवार थीं।

ALSO READ  गोंडा में चक्रवात अर्नब का खतरा, डीएम ने जारी की सेफ्टी एडवाइजरी, इन बातों का रखें खास ख्याल

कोरंटाडीह चौकी के पास बाइक असंतुलित होने से वह सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ट्रेलर चालक के भागने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही एएसपी कृपाशंकर, सीओ सदर मोहम्मद उस्मान, थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी समेत फेफना और चितबड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर पहुँचा शक्तिकुंभ कलश, बहराइच में होगा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

पुलिस ने वाहन को पकड़ने और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना और भी दुखद इसलिए है क्योंकि जहां मटकोर कार्यक्रम हुआ, उस माथुर प्रजापति की बेटी की शादी रविवार को है।

ALSO READ  सीतापुर में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!