Naradsamvad

[post-views]

Civil security and police administration meeting regarding Ramzan | रमज़ान को लेकर नागरिक सुरक्षा एवं पुलिस प्रशासन की बैठक: पुलिस प्रशासन और नागरिक सुरक्षा के वार्डन पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे – Lucknow News

[ad_1]

बैठक को संबोधित करते चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा

रमज़ान के मद्देनज़र नागरिक सुरक्षा एवं पुलिस प्रशासन के बीच एक आवश्यक बैठक का आयोजन अकबरी गेट स्थित गोल्डन पैलेस में किया गया। बैठक की अध्यक्षता चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने की। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी विश्वजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

.

शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

बैठक में डीसीपी विश्वजीत सिंह ने कहा कि रमज़ान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और नागरिक सुरक्षा के वार्डन पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नागरिक सुरक्षा वार्डनों के सहयोग से कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं और आगे भी इसी समन्वय से कार्य किए जाएंगे। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने नागरिक सुरक्षा के वार्डनों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से हर कार्य सुचारू रूप से संपन्न होता है। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने नागरिक सुरक्षा के वार्डनों की निस्वार्थ सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से हर कार्य सुचारू रूप से संपन्न होता है।

अतिथियों का सम्मान

बैठक से पूर्व चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने डीसीपी एवं एडीसीपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसी क्रम में स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी, सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश कुमार, डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला, संजय जौहर, डिप्टी डिविजनल वार्डेन हरीश चंद्रा, जगदीश यादव, स्टाफ अफसर राजेन्द्र श्रीवास्तव, मो. अयाजउद्दीन, रामगोपाल सिंह, सुमित साहू सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

सैकड़ों वार्डन एवं पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर लखनऊ के चौक, यहियागंज, राजाजीपुरम और वजीरगंज प्रखंडों के सैकड़ों वार्डन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में रमज़ान के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन पर चर्चा की गई।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

883583
Total Visitors
error: Content is protected !!