Skip to main content

Naradsamvad

Tyagi community should show unity and increase political participation | त्यागी समाज दिखाए एकता, राजनैतिक भागीदारी बढ़ाए: आगरा में हुआ अखिल भारतीय गालव पूर्व ब्राह्मण महासभा का 46 वां राष्ट्रीय सम्मेलन – Agra News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

त्यागी समाज में विधवाओं के पुनर्विवाह पर मंथन हुआ

आगरा में अखिल भारतीय गालव पूर्व ब्राह्मण महासभा का 46 वां राष्ट्रीय सम्मेलन डॉ. कर्ण सिंह इंटर कॉलेज रहलई में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ,अश्विनी त्यागी विधान परिषद सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्या

.

मनस्थिति हो तो मिलती है राजनैतिक हिस्सेदारी विधान परिषद सदस्य अश्विनी त्यागी ने कहा जो भी समाज के लोग साधन और संपन्न है, उन्हें उन युवाओं की शिक्षा पर जोर देना चाहिए जो आर्थिक स्थिति के कारण तैयारी नहीं कर पाते हैं। राजनैतिक हिस्सेदारी के बारे में बोलते हुए बताया जब तक मन स्थिति नहीं होगी, तब तक राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल सकती। भाजपा में कार्य करते हुए मुझे 30 साल हो गए तब जा कर इस पद पर पहुंचा हूं।

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी विचार रखे

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी विचार रखे

ALSO READ  अग्निवीरों की पहली खेप होगी विदा, 31 दिसंबर तक सेना से बाहर जाएंगे 18,300 जवान

बेहतर हैं कश्मीर के हालात जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन लोगों को नमन किया जिन्होंने आजादी की लड़ाई से ले कर धारा 370 को हटाने में प्रमुख योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर के हालत कुछ और थे। जब से धारा हटी है तब से हालातों में बहुत बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को समाज में हिस्सेदारी निभानी चाहिए। जिससे रचनात्मक और आर्थिक सहयोग से देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों पर नवभारत निर्माण का भार होगा जब हम आजादी की शताब्दी हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों के लिए कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

दी गई नई जिम्मेदारी इसके बाद जिनका प्रशासनिक, मेडिकल और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ, उन्हें सम्मानित किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सर्व सम्मति से पूरा हुआ। कांत त्यागी को अखिल भारतीय त्यागी पूर्व ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युवा अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी मुरैना को नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्ण कांत त्यागी ने विधवा पुनर्विवाह के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिव पैलेस पश्चिमपुरी सिकंदरा आजीवन विधवा विवाह के लिए निशुल्क रहेगा। तपोभूमि लीला विलास मंदिर पर दो कमरों का श्रद्धालुओं के लिए निवास बनाया जाएगा। योगेश त्यागी ने 11 जोड़ों की शादी की घोषणा की। महानगर महामंत्री विनोद त्यागी,वीरेंद्र त्यागी ,योगेश त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, देवेंद्र त्यागी, अशोक शर्मा, जमुना प्रसाद ,सुनील त्यागी मड़ुकी, कम्मोद त्यागी ,उर्मिला त्यागी ,मनोहरलाल सयुक्त आयुक्त, अशोक त्यागी, नरोत्तम त्यागी जयपुर, बी पी त्यागी, विनोद त्यागी, नरेश त्यागी, संजय त्यागराज आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  अजीब संयोग: सपा में शामिल होते ही भाजपा की नई कार्यकारिणी सूची में नाम आए पूर्व विधायक विनोद शाक्य

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!