Skip to main content

Naradsamvad

6.35 lakh children will be given Albendazole in Shravasti | श्रावस्ती में 6.35 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल: कृमि मुक्ति अभियान, बीमारियों से बचाव के लिए जरूर खाएं दवा – Shrawasti News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पवन वर्मा | श्रावस्ती3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
श्रावस्ती में 6.35 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल। - Dainik Bhaskar

श्रावस्ती में 6.35 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल।

श्रावस्ती जिले में 10 फरवरी 2025 से एक बड़े स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के 6 लाख 35 हजार बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए एल्बेंडाजोल की दवा दी जाएगी।

ALSO READ  बरेली: अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप, SDM सुशील कुमार मिश्रा के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, यह अभियान पेट के कृमि से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेट में मौजूद परजीवी कृमि शरीर के पोषक तत्वों को खुद अवशोषित कर लेते हैं, जिससे बच्चों में एनीमिया और कुपोषण की समस्या हो सकती है।

ALSO READ  अमेठी में पुलिस मुठभेड़: गोवंश वध की साजिश रचने वाले एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

दवा वितरण की व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विद्यालय के शिक्षकों को यह जिम्मेदारी दी गई है। दवा की खुराक उम्र के अनुसार तय की गई है – 1 से 2 साल के बच्चों को आधी गोली, जबकि 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक पूरी गोली दी जाएगी। विशेष बात यह है कि यह दवा चबाकर खानी होगी और वयस्क भी इसका सेवन कर सकते हैं।

ALSO READ  बाराबंकी में 11 साल की बच्ची का कुएं में मिला शव, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

यह अभियान जिले में बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद करेगा।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!