Skip to main content

Naradsamvad

अधिकारियों के प्रयासों से आईजीआरएस रैंक में हुआ सुधार : डीएम शशांक त्रिपाठी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

 

Ad image

ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम बाराबंकी

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ला नारदसंवाद न्यूज़

बाराबंकी, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन-शिकायत पोर्टल आईजीआरएस के निस्तारण सम्बन्धी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेंद्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी को आईजीआरएस सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देते हुए बताया कि जन-शिकायतों के निस्तारण में 127 अंकों के साथ जिले को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले जिले की 16 वीं रैंक थी। जिस पर जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जन-शिकायतों के निस्तारण को लेकर आप लोगों द्वारा किये जा रहे प्रयास सफल हो रहे है। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  Land Rover Defender 110 अब भारत में ही होगी असेंबल, कीमत घटकर 99 लाख रुपये हुई
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!