Skip to main content

Naradsamvad

16th anniversary of Shri Radha Madhav Ji in ISKCON Kanpur | इस्कॉन कानपुर में श्री राधा माधव जी की 16वीं वर्षगांठ: वसंत पंचमी पर भव्य श्रृंगार और प्रसाद वितरण, मंदिर प्रांगण वृंदावन की झलक दिखा – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

| कानपुर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री श्री राधा माधव जी की 16वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें गेंदा, गुलाब, मोगरा, अपराजिता और चंपा जैसे विभिन्न पुष्पों का प्रयोग किया गया। श्री कृष्ण और श्रीमती राधारानी का पीत वर्ण के फूलों से सजाया गया विशेष श्रृंगार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ओडिशा में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन

गंगा तट पर स्थित कानपुर, जो प्राचीन काल से लव-कुश की जन्मभूमि और ब्रह्मदेव की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है, में 2009 की वसंत पंचमी को श्री श्री राधा माधव जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। पांच वर्ष बाद 2014 में दशहरा के अवसर पर इस्कॉन कानपुर का भव्य उद्घाटन किया गया।

ALSO READ  बाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे सीतापुर के पति-पत्नी

इस्कॉन, जिसे हरे कृष्ण आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है, की स्थापना 1966 में श्रील प्रभुपाद ने की थी। वर्तमान में विश्व भर में इस्कॉन के 1100 से अधिक केंद्र और 100 से अधिक शुद्ध शाकाहारी भोजनालय कार्यरत हैं। इस्कॉन कानपुर द्वारा नियमित रूप से श्रीमद्भगवद्गीता कक्षाएं, प्रसाद वितरण, जन्माष्टमी, राधाष्टमी जैसे विशेष उत्सव और एक्सप्रेशन यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इस विशेष अवसर पर भी भक्तों को स्वादिष्ट कृष्ण प्रसाद का वितरण किया गया।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  शाहजहांपुर में बिजली के खंभे पर केबल लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिलाएं समेत 11 घायल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!