Skip to main content

Naradsamvad

‘If I am guilty, punish me, if I am innocent, help me’ | ‘दोषी हूं तो सजा दो, निर्दोष हूं तो मदद करें’: आरोपी को सता रहा एनकाउंटर का डर, सरेंडर से पहले बनाया वीडियो – Muzaffarnagar News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

वरुण शर्मा | मुजफ्फरनगर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गोलीबारी में फरार आरोपी ने वीडियो बनाकर लगाई गुहार। - Dainik Bhaskar

गोलीबारी में फरार आरोपी ने वीडियो बनाकर लगाई गुहार।

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली इलाके के अग्रसेन विहार में हुई गोलीबारी में फरार आरोपी पीयूष का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस को सरेंडर करने की बात कही है।

वीडियो में पीयूष कहता है, ‘मैं निर्दोष हूँ, लेकिन कृष्ण विहार में जो गोलीकांड हुआ है, उसमें मेरा नाम आ रहा है, इसलिए पुलिस को सरेंडर कर रहा हूँ। अगर मैं दोषी हूँ तो सज़ा दी जाए और अगर निर्दोष हूँ तो मदद की जाए। मेरी कोई गलती नहीं है और ना ही इस झगड़े से मेरा कोई मतलब है।’

कृष्ण विहार कॉलोनी के निवासी पीयूष ने कहा कि ‘वो सरेंडर तो जरूर कर रहा है, लेकिन उसकी कली गलती नहीं है।’ माना जा रहा है कि एनकाउंटर के डर से ही उसने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।

ALSO READ  लखनऊ के सादतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली मारकर ढेर

आपको बता दें कि हाल ही में वर्चस्व को लेकर नई मंडी कोतवाली इलाके के अग्रसेन विहार के पास कुसुम हॉस्पिटल के सामने दो पक्षों में गोलीबारी हुई थी, जिसमें मेरठ निवासी युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल का मेरठ में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

ALSO READ  मेरठ: खेल व्यवसायी के घर चोरी, नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!