Skip to main content

Naradsamvad

Stolen Ram-Janaki idol worth Rs 30.5 crore recovered | 30.5 करोड़ की चोरी हुई राम-जानकी की मूर्ति बरामद: मिर्जापुर से सपा के राष्ट्रीय महासचिव समेत 4 गिरफ्तार – Mirzapur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

मिर्जापुर पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

मिर्जापुर के पड़री थाना पुलिस ने श्रीराम-जानकी मंदिर से चोरी हुई करोड़ों की कीमती मूर्तियों को बरामद कर लिया है। मकर संक्रांति की रात हुई इस चोरी में मंदिर का पुजारी भी शामिल निकला।

.

पुलिस ने समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायबहादुर पाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने मंदिर के पुजारी बंशीदास को विश्वास में लेकर मूर्तियों के बदले करोड़ों रुपए का प्रलोभन दिया था।

श्रीराम-जानकी मंदिर से चोरी हुई करोड़ों की मूर्ति बरामद।

श्रीराम-जानकी मंदिर से चोरी हुई करोड़ों की मूर्ति बरामद।

ALSO READ  नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की खबरों को नज़ीर अहमद खान ने नकारा, पार्टी नेतृत्व से संवाद की बात कही

बरामद की गई मूर्तियों में श्रीराम की मूर्ति 22.030 किग्रा, लक्ष्मण की मूर्ति 22.430 किग्रा और जानकी की मूर्ति 21.590 किग्रा वजन की हैं। इसके अलावा दो मुकुट, एक हार और एक मछली के आकार का कुंडल भी बरामद किया गया है। सभी मूर्तियां अष्टधातु से निर्मित हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 30.5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायबहादुर पाल अखिलेश यादव के साथ।

सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रायबहादुर पाल अखिलेश यादव के साथ।

ALSO READ  Toyota Innova HyCross का नया अवतार 26 नवंबर को होगा लॉन्च, 100 प्रतिशत बायो-इथेनॉल पर चलेगी गाड़ी

सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाईमाई मंदिर के पास से बोलेरो सवार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वंशीदास, लवकुश पाल, मुकेश कुमार सोनी और रामबहादुर पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 40 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

ALSO READ  गोंडा: दिवाली और छठ पूजा को लेकर SP अभिषेक ने की सुरक्षा समीक्षा, अलर्ट पर पुलिस

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!