Skip to main content

Naradsamvad

Fight over watering the field | खेत में पानी लगाने को लेकर पीलीभीत में मारपीट: दबंगों ने दलित मजदूर और मालिक पर तलवार से किया हमला – Pilibhit News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के गांव तुरकिया विलासपुर में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हरजिंदर सिंह और परगट सिंह ने अपने पड़ोसी हरदेव सिंह के दलित मजदूर सोनपाल पर तलवार से हमला कर दिया।

.

घटना दोपहर करीब दो बजे की है, जब हरजिंदर और परगट सिंह के खेत का पानी हरदेव सिंह के खेत में आ रहा था। दलित मजदूर सोनपाल ने जब इसकी शिकायत की, तो दोनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई कुलवंत सिंह बचाने आया, तो उस पर भी तलवार से वार किया गया।

ALSO READ  लखनऊ में पुलिस कॉन्स्टेबल महेश कनौजिया का संदिग्ध हार्ट अटैक से निधन

महिलाओं पर कटार से हमला

मामले की जानकारी मिलते ही जब हरदेव सिंह मौके पर पहुंचे, तो आरोपी परगट सिंह, हरजिंदर सिंह के साथ राज कौर और अन्य महिलाएं भी बांका, कांटा और कटार लेकर हमलावर हो गईं। पुलिस को सूचना मिलते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

ALSO READ  बाराबंकी: नितेश मौर्य हत्याकांड में 5 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 9 लोग पकड़े गए

एसओ सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरदेव सिंह का कहना है कि पहले भी कई बार इन लोगों के खेत का पानी आने से उनकी फसल खराब हो चुकी है और जानवरों को खेत में घुसाकर फसल नष्ट की गई है।

ALSO READ  ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, सपा को बताया डूबता जहाज

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!