Skip to main content

Naradsamvad

Due to the strong current in the river, the shuttering slipped and the bridge collapsed | नदी में तेज बहाव के चलते शटरिंग खिसकी, पुल ढहा: दो मजदूर घायल, ठेकेदार फरार; विधायक ने जांच के दिए आदेश – Mirzapur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

मिर्जापुर में गड़ई नदी पर करोड़ों की लागत से पुल के स्लैब की ढलाई के दौरान बीती रात करीब 11.30 बजे शटरिंग नदी में गिर गई। स्लैब गिरने के दौरान मलबे की जद में आ जाने से दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

.

सोनभद्र के करीब 36 मजदूर पुल का काम करने में लगे थे। पुल की ढलाई के बाद मजदूर खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद ढलाई का काम फिर शुरु हुआ। वैसे ही सीमेंट गिट्टी से ढला स्लैब शटरिंग सहित गिर गया। जिसमें सुकृत के लोहरा निवासी दो मजदूर पारसनाथ (50) व प्रकाश (30) घायल हो गए। दो मजदूर अनिल व राम आसरे बाल-बाल बच गए।

पुल के तीसरे पिलर की ढलाई का काम चल रहा था।

पुल के तीसरे पिलर की ढलाई का काम चल रहा था।

ALSO READ  मेरठ: खेल व्यवसायी के घर चोरी, नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश

मिर्जापुर के जमालपुर विकास खंड में करंजी गांव की गडई नदी पर निर्माणाधीन पुल की ढलाई शटरिंग खिसकने से गिर गया। इस हादसे में दो मजदूर घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 3.80 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल का शिलान्यास 2020 में तत्कालीन मंत्री और मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया था। पहले ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़े गए काम को दूसरे ठेकेदार से पूरा कराया जा रहा था। पांच पिलर वाले इस पुल के दो पिलर की ढलाई लगभग दो वर्ष पहले की जा चुकी थी।

तीसरे पिलर की ढलाई के दौरान ढहा।

तीसरे पिलर की ढलाई के दौरान ढहा।

गुरुवार की रात को तीसरे पिलर की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान नदी में पानी का बहाव तेज होने से शटरिंग खिसक गई। मजदूरों द्वारा शटरिंग को ठीक करने का प्रयास किया गया। लेकिन तेज बहाव के कारण पूरी ढलाई समेत स्लैब गिर गया। हादसे में सुकृत लोहरा गांव के प्रकाश और पारसनाथ घायल हो गए।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दोस्ती विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने दो युवकों और एक महिला को किया गिरफ्तार

गुरुवार को दो पिलर पर लोहे की पाइप के सहारे शटरिग कर तीसरे पिलर पर मैटेरियल डालने के दौरान पुल का स्लैब नदी में गिर गया। चर्चा है कि पुल की ढलाई में प्लाई बहुत ही पतला लगाया गया था। जो लोड के बाद धराशायी हो गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ पुल पर प्रदर्शन करते हुए।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ पुल पर प्रदर्शन करते हुए।

घटना की सूचना पर सीओ चुनार मंजरी राव और थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने घटना पर चिंता जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। शुक्रवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ पुल पर प्रदर्शन किया

नदी में पानी का बहाव तेज होने से शटरिंग खिसक कर ढहा पुल।

नदी में पानी का बहाव तेज होने से शटरिंग खिसक कर ढहा पुल।

ALSO READ  Land Rover Defender 110 अब भारत में ही होगी असेंबल, कीमत घटकर 99 लाख रुपये हुई

विभागीय जूनियर इंजीनियर बीके पांडेय के अनुसार नदी में पानी का अधिक बहाव होने के कारण यह हादसा हुआ। जमीन के दलदली होने को भी हादसे का एक कारण बताया गया है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि नदी में पानी आ जाने की जानकारी मिली। कार्य चल रहा है। लेकिन मौके पर गड़ई नदी में पानी नहीं है। मजदूर को रात मे हटा दिया गया। घटिया साम्रगी लगाया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!