Skip to main content

Naradsamvad

आलमबाग डिपो की बस ने एंबुलेंस मे मारी जोरदार टक्कर एंबुलेंस का पायलट मरीज घायल

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

Ad image

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद
रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर के रानी बाजार पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग बाराबंकी बहराइच पर बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक रोडवेज अनुबंधित बस आलमबाग डिपो बस संख्या up 33At 4925 बाराबंकी की तरफ से तेज रफ्तार में बहराइच की तरफ से आ रही एंबुलेंस up 32bg 8605 में जोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से एक एंबुलेंस पायलट चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं एंबुलेंस में सवार एक मरीज भी घायल हुआ है जिसको ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए दूसरी एंबुलेंस से भेजा गया है।वहीं एम्बुलेंस चालक का इलाज रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था हालत ठीक ना होने पर उसको भी रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी ने क्रेन को बुलवाकर क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस व बस को हाईवे से अलग कराया है।टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस के सामने के परखच्चे उड़ गए वही रोडवेज बस का एक सिरा छतिग्रस्त हुआ है। बस में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। सड़क हादसा होने पर हाईवे पर देर तक जाम लगा रहा पुलिस ने जाम पर काफी मशक्कत करने के बाद काबू पाया है।
पुलिस ने घायल पायलट तुलसीराम को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा वही एंबुलेंस में बैठे घायल मरीज दिव्यांशु को दूसरी एंबुलेंस के माध्यम से लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया।
थाना प्रभारी रामनगर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया सुबह करीब 8:00 बजे हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है जिसमें एंबुलेंस में बैठा चालक व मरीज घायल हुआ है बस में सभी यात्री सुरक्षित हैं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से अलग कर दिया गया है शांति व्यवस्था कायम है।

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण मापने वाली नई लैब शुरू, डेटा के मुताबिक 25 प्रतिशत PM2.5 के लिए वाहन जिम्मेदार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!