Naradsamvad

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई पुण्यतिथि

 

 

  बाराबंकी।पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। आपने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारीपूर्वक सामना किया और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। योजना आयोग का गठन आपके द्वारा किया गया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रतोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजना का शुभारम्भ किया। आपकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का नया युग शुरू हुआ। स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पं. नेहरू एक स्वतंत्र राष्ट्र रूप में स्थापना से लेकर 1964 अपने निधन तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम उन्हें दिल की गहराईयों से याद करके कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। उक्त उद्गार 53 बाराबंकी (अ.जा) लोकसभा क्षेत्र के इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने आज पूर्व सांसद डॉ. पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन के साथ श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात् कांग्रेसजनों के बीच व्यक्त किये।इस अवसर पर अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, अजीत वर्मा, अमरनाथ मिश्रा, दिनेश वैश्य, राजाराम गौतम, रंजीत मिश्रा सहित दर्जनो की संख्या में में लोग मौजूद थे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

436985
Total Visitors
error: Content is protected !!