Wednesday, May 8, 2024
HomeLatest Newsभाजपा किसान मोर्चा जनपद में कबड्डी प्रतियोगिता का करेगी आयोजन

भाजपा किसान मोर्चा जनपद में कबड्डी प्रतियोगिता का करेगी आयोजन

 

रिपोर्ट/वॉइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक बैठक की गई, जिसमें भाजपा पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थिति हुवे।बैठक में भाजपा किसान मोर्चा ने मनोकबड्डी पर विशेष रूप से चर्चा की।यह कबड्डी प्रतियोगिता 15 नवंबर से चल रही है जो 7 दिसंबर तक हर जिले में कराई जानी है।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्राम प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।कबड्डी प्रतियोगिता से ग्रामीण प्रतिभा में निश्चित रूप से निखार आएगा।वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश से भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसान मोर्चा द्वारा देश के प्रत्येक जिले में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है।प्रदेश कार्यालय प्रभारी आचार्य कुसुमुनि ने कहा कि प्रतियोगिता संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है।इसके संयोजक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, सहसंयोजक राजेश वर्मा, आशीष वर्मा जिला महामंत्री, क्रीडा स्थल प्रभारी राजकुमार मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष रवि भारती ,भाजपा नेता एडवोकेट पूर्व छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय सदस्य स्नातक विधान परिषद रवि शंकर मिश्र सहित प्रतियोगिता संचालन का गठन किया गया और सदस्य बनाकर अलग-अलग उनको जिम्मेदारी सौंपी गई।

अन्य खबरे

यह भी पढ़े