अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी में 27-28 नवंबर, 2026 को दो दिवसीय 5वें इंटरनेशनल रिवर कॉन्फ्रेंस (IRC-5) का भव्य उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिवर अफेयर्स द्वारा किया गया है। इस साल की कॉन्फ्रेंस की मुख्य थीम ‘इंटीग्रेटिंग रिवर गवर्नेंस: फ्रॉम पॉलिसी टू प्रैक्टिस’ रखी गई है।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी ने संदेश दिया कि ‘पानी ही जीवन है, पानी ही कल है’। उन्होंने बताया कि ‘नमामि गंगे’ पहल के तहत 500 में से 365 प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। उन्होंने नदियों पर ग्लोबल वार्मिंग के असर को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
सरयू रिवर रिसर्च सेंटर की घोषणा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने यूनिवर्सिटी में ‘सरयू रिवर रिसर्च सेंटर’ की स्थापना की बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को पूरा करने के लिए जल संरक्षण को एक नागरिक जिम्मेदारी बनाना होगा।









