Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

बाराबंकी: सीसीटीवी में कैद हुआ बाइक चोर, पुलिस ने मानसिक रूप से अस्थिर बताकर छोड़ा, लोगों में आक्रोश

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

बाराबंकी के रामनगर में एक व्यापारी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। सीसीटीवी में कैद होने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसे बाद में रामनगर पुलिस को सौंप दिया गया।

Ad image

पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजीपुर जिले के आकाश चौहान के रूप में हुई है। भीड़ ने आरोपी की पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने उसे मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए जल्द ही रिहा कर दिया।

ALSO READ  रामनगर पुलिस ने महिलाओं को नए कानूनों और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

व्यापारी की दुकान से चोरी हुई थी बाइक

गार्मेंट शॉप के मालिक रवि गुप्ता ने गुरुवार को देखा कि उनकी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर से गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर उन्होंने एक युवक को अपनी बाइक लेकर भागते हुए देखा। इसके बाद सतर्क स्थानीय लोगों ने पीछा कर आरोपी को थोड़ी दूर पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

ALSO READ  कन्नौज: कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 5 इंस्पेक्टरों को मिली महत्वपूर्ण थानों और यूनिट की जिम्मेदारी

आरोपी की रिहाई से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में गुस्सा है। रामनगर क्षेत्र में घरों, दुकानों और बाजारों में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को रोकने में पुलिस की कार्यकुशलता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ALSO READ  संविधान दिवस पर सीएम योगी का तोहफा, खीरी में 80 अंबेडकर स्थलों का होगा कायाकल्प
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!