Skip to main content

Naradsamvad

अमेठी में चोरी की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार, असलहा और औजार बरामद

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

अमेठी जिले की गौरीगंज पुलिस ने 13 नवंबर को चोरी की साजिश रच रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सर्वनान टी.के. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन च्रव्युह’ के तहत की गई है।

Ad image

गौरीगंज सर्किल ऑफिसर अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के आधार पर मोटरसाइकिल से जा रहे संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों की पहचान गौरीगंज थाना क्षेत्र के संपतपुर, गुवावन निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद रमजान (पुत्र मोहम्मद आलम) और 56 वर्षीय करम शेर (पुत्र लाल खान) के रूप में हुई है।

ALSO READ  अमेठी: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

दुकान का शटर तोड़ने की थी तैयारी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बाबूगंज बाजार में एक मस्जिद के पास स्थित दुकान का शटर तोड़ने की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान मोहम्मद रमजान से एक .315 बोर की देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद हुआ।

वहीं करम शेर के पास से एक बैग मिला, जिसमें टॉर्च, पेचकस, प्लायर, हथौड़ा और एक सरिया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे घरों और दुकानों के ताले व शटर तोड़ने और दीवारों को काटकर चोरी करने के लिए इन औजारों का इस्तेमाल करते थे।

ALSO READ  PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन के नए हिस्से का किया उद्घाटन, नेटवर्क 100 किमी के पार

पहचान छिपाने के लिए बदलते थे नंबर प्लेट

आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि वे पकड़े जाने से बचने के लिए अपराध के समय अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट बदल देते थे। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।

ALSO READ  अमेठी: घर में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, मुंबई से रामकथा में शामिल होने आया था मनोज

गौरीगंज थाने में केस क्राइम नंबर 311/26 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद रमजान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ अमेठी महिला थाने में पहले भी मामला दर्ज है।

इस ऑपरेशन में सब-इंस्पेक्टर दिवाकर, सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पाल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल अतुल कुमार, दिलीप यादव व देवेंद्र दुबे की टीम शामिल थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!