दीपावली उत्सव के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश मतिकला बोर्ड द्वारा गोंडा में एक मिनी पॉटरी मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला गोंडा के बहराइच रोड स्थित जानकी नगर के प्रजापति पुरम में लगाया गया है।
पारंपरिक मिट्टी कला को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह मेला 07 नवंबर 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।
कारीगरों को मिलेगा नया मंच
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने और उन्हें बेचने का एक मंच प्रदान करता है। इस पहल का लक्ष्य मिट्टी की पारंपरिक और उपयोगी वस्तुओं को आम लोगों तक पहुँचाना और पॉटरी उद्योग से जुड़े कामगारों को प्रोत्साहित करना है।
क्षेत्रीय ब्यूरो चीफ अमित कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मेले में मिट्टी के दीयों, खिलौनों और बर्तनों का विविध संग्रह मौजूद है। श्री मिश्रा ने जिले के निवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मेले में आकर मिट्टी के उत्पाद खरीदें, ताकि स्थानीय कारीगरों की मदद हो सके और स्वदेशी व पारंपरिक कला का विकास हो।









