Skip to main content

Naradsamvad

विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन, युवाओं को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

5 नवंबर को पीजी कॉलेज में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवा रखेंगे अपने विचार

Ad image

 

 

ब्यूरो चीफ राहुल त्रिपाठी।

बाराबंकी। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बाराबंकी में विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन 5 नवंबर को पीजी कॉलेज में किया जाएगा। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

भाषण के लिए मिलेगा तीन मिनट का समय

प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। युवाओं को विषय पर अपनी समझ, विचार और अभिव्यक्ति क्षमता प्रदर्शित करनी होगी।

तीन विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित तीन विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, बाराबंकी के तत्वावधान में किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

#बाराबंकी #विकसितभारतयुवासंसद2027 #युवासंसद #एकराष्ट्रएकचुनाव #मेरा_युवा_भारत #NaradSamvadNews #नारद_संवाद_न्यूज़

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!