Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बड़े पैमाने पर मिट्टी की बिक्री का आरोप, अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर फोन करने के बावजूद नहीं मिला जवाब

तौकलपुर में रात-दिन मिट्टी का खनन, जिम्मेदार मौन

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम तौकलपुर में कथित रूप से रात-दिन मिट्टी का खनन कर बड़े पैमाने पर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में लगातार मिट्टी की खुदाई कर डंपरों के जरिए उसकी ढुलाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।मामले की जानकारी लेने के लिए जिला खनन अधिकारी और क्षेत्रीय अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन की घंटी बजने के बावजूद जवाब नहीं मिला। अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण खनन से संबंधित नियमों के पालन और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस संबंध में एडीएम निरंकार सिंह से बात की गई तो उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। हालांकि, जब संबंधित अधिकारियों से ही संपर्क नहीं हो पा रहा है तो शिकायत के निस्तारण और कार्रवाई को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Ad image

सवालों के घेरे में निगरानी व्यवस्था

तौकलपुर में कथित खनन को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि यदि मिट्टी का खनन नियमों के विपरीत हो रहा है तो जिम्मेदार विभाग इसकी निगरानी क्यों नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने से भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खनन की वैधता की पुष्टि करना और नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई करना जरूरी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1576956
Total Visitors
error: Content is protected !!