सुढ़ियामऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस !
रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी
सुढ़ियामऊ में 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, राधा-कृष्ण और भारतीय सेना से जुड़ी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक एवं समाजसेवी विनय वर्मा ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रहित, अनुशासन और शिक्षा को जीवन में अपनाने की अपील की। वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की, जबकि प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने युवा पीढ़ी को देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम में पुलिस टीम से प्रतीक सिंह, सुनील कटियार, योगेंद्र सिंह, हिमांशु राजपूत, आकर्ष तिवारी एवं अंशु शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और अन्य लोग उपस्थित रहे।