Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा का भव्य स्वागत !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में छात्रों से किया संवाद !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी के श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को उस समय खास उत्साह देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही तीनों सितारे परिसर में पहुंचे, छात्र-छात्राओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों ने फिल्म की कहानी और भारत विभाजन से जुड़ी मानवीय भावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म केवल इतिहास की घटना नहीं, बल्कि रिश्तों, संवेदनाओं और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का प्रयास है।

संवाद सत्र के दौरान छात्रों ने फिल्म निर्माण, अभिनय और बॉलीवुड में करियर से जुड़े सवाल पूछे। कलाकारों ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘गदर’ का प्रसिद्ध डायलॉग भी सुनाया, जिसे सुनकर सभागार तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों में कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. डॉ. वीना सिंह ने किया, जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ALSO READ  अमरेन्द्र सिंह 'पिंटू' ने जन सत्ता दल नेता राजा भैया को जन्मदिन पर दी बधाई
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!