Naradsamvad

[post-views]

रामनगर में ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’ तेज, भाजपा दावेदारों की होर्डिंग बन रहीं निशाना

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

चुनावी सरगर्मियों के बीच जगह-जगह लगे प्रचार बोर्ड, क्षतिग्रस्त होर्डिंग को लेकर बढ़ी सियासी चर्चा

रामनगर बाराबंकी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के साथ रामनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सबसे अधिक हलचल भारतीय जनता पार्टी में है, जहां टिकट के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक नेता सक्रिय हैं। क्षेत्रभर में लगे होर्डिंग और बैनर जहां शक्ति प्रदर्शन का माध्यम बने हुए हैं, वहीं अब इन्हीं को लेकर ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’ भी चर्चा का विषय बन गई है।चुनावी माहौल और होर्डिंग-बैनर अभियान को देखते हुए संभावित दावेदार भी जगह-जगह अपने समर्थकों के माध्यम से बड़े-बड़े होर्डिंग, बैनर और स्वागत संदेश लगवाकर जनसंपर्क व शक्ति प्रदर्शन में जुटे हैं।गत 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेता एवं टिकट दावेदार गौरीकांत दीक्षित की रामनगर चौराहे पर लगी होर्डिंग फाड़ दी गई थी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना रामनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।इसके बाद बुधवार को पूर्व विधायक शरद अवस्थी की होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त मिलने की सूचना सामने आई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोग सवाल उठाने लगे कि आखिर भाजपा नेताओं की होर्डिंग को लगातार निशाना कौन बना रहा है।स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इससे पहले भाजपा के टिकट दावेदार पूर्व विधान परिषद सदस्य हरगोविंद सिंह, भाजपा नेत्री अलका मिश्रा, सुनील सिंह तथा सुधीर सिंह की होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हुई थीं या रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थीं। हालांकि इन मामलों में किसी की आधिकारिक जिम्मेदारी तय नहीं हुई है।लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह महज शरारती तत्वों की हरकत है, राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का असर है या किसी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा? इसका जवाब फिलहाल जांच के बाद ही सामने आएगा।फिलहाल किसी व्यक्ति या संगठन की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तय है कि विधानसभा चुनाव से पहले रामनगर में ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’ सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा लगातार तेज हो रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1236481
Total Visitors
error: Content is protected !!