Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी जिले में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :- सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी राम सुधारे यादव की पुत्री लक्ष्मी देवी (17 वर्ष) बुधवार सुबह अपने खेत में धान की रोपाई करने गई थी। शाम को घर लौटने के बाद वह पूजा करने के लिए जैसे ही घर के अंदर गई, उसी दौरान कोने में बैठे एक जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया।

परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौलीगौसपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बदोसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास और समय पर सही इलाज न मिलने की गंभीर समस्या को उजागर करती !

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1235429
Total Visitors
error: Content is protected !!