Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

गरीब बस्ती में कपड़ा वितरण, राष्ट्रीय जागरण मंच का सराहनीय प्रयास !

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

Ad image

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विलखिया स्थित आकांक्षा पब्लिक स्कूल परिसर एवं आसपास की गरीब बस्ती में राष्ट्रीय जागरण मंच द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों को वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के बीच बिस्कुट भी बांटे गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले 20 वर्षों से लगातार किया जा रहा है और आगे भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता जारी रहेगी।

इस सामाजिक कार्य में संदीप शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, योगेन्द्र गुप्ता, अजय श्रीवास्तव एवं विमल वर्मा ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ALSO READ  पीलीभीत के पूरनपुर में आतंक मचाने वाले दो तेंदुए पकड़े गए, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!