Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शिक्षा जगत ने अपने युगद्रष्टा को दी अंतिम श्रद्धांजलि, स्व. लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब !

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि !

 रिपोर्ट: Rahul Tripathi 

लखनऊ(बाराबंकी):-  श्री रामस्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल की स्मृति में मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों, परिवारजनों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं हजारों शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

सभा में श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय तिवारी, प्रो. (डॉ.) बी.एम. दीक्षित, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) हिमेंद्र शर्मा, प्रो. (डॉ.) वीना सिंह, प्रो. (डॉ.) ऋतु चंद्रा, प्रो. (डॉ.) आकांक्षा निगम, प्रो. (डॉ.) रज़ाउर रहमान सहित विभिन्न संकायों के डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को दूरदर्शी शिक्षाविद्, संस्थान निर्माता और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देने वाले व्यक्तित्व के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक मूल्यों और संस्थानों ने हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण अग्रवाल का 27 जून 2026 को निधन हो गया था। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और शिक्षा के प्रति समर्पण के बल पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट तथा श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज ये संस्थान इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कृषि, मीडिया, कंप्यूटर एप्लीकेशन और अन्य व्यावसायिक एवं शोधपरक क्षेत्रों में हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवार रहे हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1388413
Total Visitors
error: Content is protected !!