Naradsamvad

[post-views]

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, युवती गंभीर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला।

रामनगर बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गापुर मोड़ के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।बुधवार सुबह बाइक से बहराइच के जरवल की ओर जा रहे युवक की दुर्गापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक और युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।मृतक की पहचान बहराइच जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र के छेदीपुरवा बटुरहा निवासी अनिकेत (20) पुत्र रामसुमेर के रूप में हुई है। घायल युवती की पहचान संतोषी वर्मा पुत्री प्रेम कुमार निवासी रोशनलाल पुरवा, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार अनिकेत के भाई मस्तराम की ससुराल रामनगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में है। अनिकेत एक दिन पहले संतोषी को लेकर बड़नपुर आया था। बुधवार सुबह दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टैंकर को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1182688
Total Visitors
error: Content is protected !!