Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

श्री लोधेश्वर अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट में गणेशपुर बना चैंपियन

रिपोर्ट/संदीप शुक्ला

महादेवा (बाराबंकी)।लोधेश्वर महादेवा में आयोजित श्री लोधेश्वर अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में गणेशपुर इलेवन ने महादेवा इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी ‘राजन’ रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। आयोजकों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में महादेवा ने पट्टी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गणेशपुर इलेवन ने कुम्हरवा इलेवन को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में महादेवा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए गणेशपुर की सटीक गेंदबाजी के सामने केवल 14 रन ही बना सकी। जवाब में गणेशपुर ने तीन विकेट खोकर तीसरे ओवर में लक्ष्य हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विजेता गणेशपुर टीम को ट्रॉफी, 2100 रुपये की पुरस्कार राशि और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। उपविजेता महादेवा टीम को ट्रॉफी, 1100 रुपये की पुरस्कार राशि तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैच का आंखों देखा हाल अंकित तिवारी ने सुनाया, जबकि अंपायरिंग शुभम तिवारी और मोहित सैनी ने की।आयोजन समिति के सदस्य सौरभ यादव, आर्यन खान, पुष्कर शुक्ला, आलोक तिवारी, श्रेयांश यादव, अनिकेत शुक्ला एवं श्रेयांशु को संरक्षक अनुभव तिवारी ने टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी ‘राजन’ ने खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से भाईचारा बढ़ता है और युवाओं की प्रतिभा निखरती है।इस मौके पर पुजारी अखिल तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, रवि चौहान, नजर मोहम्मद, मास्टर इसरार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358980
Total Visitors
error: Content is protected !!