Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

शाहजहाँपुर में फर्जी ब्रिगेडियर गिरफ्तार, सैन्य क्षेत्र में घूमते मिला युवक !

रिपोर्ट :- Rahul Mishra 

शाहजहाँपुर :- जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब सेना की वर्दी पहनकर खुद को ब्रिगेडियर बताने वाले एक युवक को पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया।

🔹 शहीद संग्रहालय परिसर में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक।

🔹 कंधों पर लगे स्टार और संदिग्ध गतिविधियों को देखकर सैन्य अधिकारियों को हुआ शक।

🔹 पूछताछ में युवक की पहचान आर्यन वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा, निवासी दुर्गा इंक्लेव, हथौड़ा बुजुर्ग के रूप में हुई।

🔹 खुद को ब्रिगेडियर बताने वाले युवक की बातों में विरोधाभास मिलने पर हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि मामला बेहद संवेदनशील है क्योंकि यह क्षेत्र छावनी परिषद, सैन्य अधिकारियों की कॉलोनियों, जिलाधिकारी आवास और पुलिस अधीक्षक आवास के नजदीक स्थित है। ऐसे में सेना की वर्दी पहनकर किसी व्यक्ति का स्वतंत्र रूप से घूमना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

🔹 बरेली से सैन्य इंटेलिजेंस एवं अन्य खुफिया एजेंसियों की टीमें शाहजहाँपुर रवाना।

🔹 युवक के संपर्कों, गतिविधियों और पिछले रिकॉर्ड की गहन जांच जारी।

🔹 जांच पूरी होने तक सेना और प्रशासन के अधिकारी सार्वजनिक टिप्पणी से बच रहे हैं।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1434411
Total Visitors
error: Content is protected !!