Skip to main content

Naradsamvad

चार पहिया वाहन से बचने में गड्ढे में गिरी बाइक, दर्शन कर लौट रहे किशोर की मौत

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी।लोधेश्वर महादेवा से दर्शन कर लौट रहे चार किशोरों की बाइक सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।थाना क्षेत्र के ग्राम मीतपुर झाला निवासी चार दोस्त 14 वर्षीय आशीष पुत्र मुन्ना, 13 वर्षीय जीतू पुत्र मनोज, 17 वर्षीय ईशु चौहान पुत्र गुड्डू तथा विशाल एक ही बाइक पर सवार होकर लोधेश्वर महादेवा मंदिर से पूजा-दर्शन कर महादेवा–गनेशपुर मार्ग से वापस लौट रहे थे। जब वे मीतपुर गांव के निकट सड़क पर बने मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने से एक चार पहिया वाहन आ गया। वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में गिरकर पलट गई।हादसे में चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीन घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जबकि घायल विशाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ईशु चौहान और जीतू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ALSO READ  शिशुओं और बुजुर्गों के लिए हीटवेव का खतरा भारत में सबसे ज्यादा, नई रिपोर्ट में खुलासा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!