Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

नव वर्ष पर लोधेश्वर महादेवा में जिलाधिकारी ने किया जलाभिषेक, जरूरतमंदों को बांटे कंबल,

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।नव वर्ष के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर पहर मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो दिनभर अनवरत चलता रहा। मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। लाखों शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर गंगाजल, धतूरा, फल-फूल व भोग अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दर्शन-पूजन किया और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।नव वर्ष के अवसर पर जिलाधिकारी बाराबंकी शशांक त्रिपाठी सपरिवार लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे और विधिवत जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। मंदिर प्रवेश द्वार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी रामनगर गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया।इसके पश्चात मंदिर गर्भगृह में पंडित अनिल शास्त्री व बाबा आदित्यनाथ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जिलाधिकारी को विधिवत जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कराई गई। जिलाधिकारी ने भगवान लोधेश्वर महादेव से जगत कल्याण की कामना की।दर्शन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा मंदिर प्रांगण में असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सूरतगंज देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी, राजस्व निरीक्षक शिव शंकर उपाध्याय, लेखपाल संघ अध्यक्ष चंदन रावत, हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा, थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।वहीं मंदिर गर्भगृह में महादेव चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे सुरक्षा कर्मियों के साथ मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं को सकुशल जलाभिषेक व दर्शन कराने में जुटे रहे।

अन्य खबरे

कोका-कोला SLMG विवरेज कंपनी के सहयोग से आज दिनांक 31 अगस्त 2026 के दिन जिलाधिकारी कार्यालय में जापान में बनी मतसुंगा बैडमिंटन व्हीलचेयर को जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप जी के हाथों राष्ट्रीय खिलाड़ी सिर्फ प्रहलाद को प्रदान की गई !

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1422704
Total Visitors
error: Content is protected !!