Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

नव वर्ष पर जलाभिषेक के लिए लोधेश्वर महादेवा में उमड़ी भक्तों की भीड़

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।पाश्चात्य नववर्ष के अवसर पर सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नववर्ष पर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। मंदिर के कपाट खुलते ही हर-हर बम बम महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, अक्षत और बेलपत्र लेकर गर्भगृह में पहुंचकर विधिवत जलाभिषेक करते नजर आए।जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। बीते वर्ष नववर्ष पर अत्यधिक भीड़ के चलते आई परेशानियों को देखते हुए इस बार पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना रामनगर प्रभारी अनिल कुमार पांडे एवं महादेवा पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे पुलिस बल के साथ सुबह से ही मोर्चा संभाले रहे। मंदिर गर्भगृह से लेकर परिसर तक पुलिसकर्मी तैनात रहे और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर कड़ी मशक्कत के साथ सुरक्षित जलाभिषेक कराया गया।पुलिस फोर्स द्वारा जलाभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। नववर्ष के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सपरिवार लोधेश्वर महादेवा पहुंचे और दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की कामना की। इस दौरान राजनीतिक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर नववर्ष का आशीर्वाद लिया।भीड़ बढ़ने से मेले का माहौल भी गुलजार रहा। मंदिर परिसर के आसपास लगी दुकानों पर चहल-पहल रही और दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए। श्रद्धालुओं ने खरीदारी के साथ एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन लोधेश्वर धाम श्रद्धा, आस्था और उत्साह के रंग में रंगा रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358947
Total Visitors
error: Content is protected !!