Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में आठ घायल एक की मौत,

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर, बाराबंकी।थाना क्षेत्र के हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पहली घटना मंगलवार देर रात की है। मनकापुर (गोंडा) से अर्टिगा कार में सवार व्यापारी वर्ग के करीब आधा दर्जन लोग खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार थाना क्षेत्र के ग्राम दलसराय के पास पहुंची, तभी आगे चल रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अर्टिगा अनियंत्रित होकर जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में मनकापुर गोंडा निवासी 27 वर्षीय प्रिंस पुत्र सज्जन, वजीरगंज निवासी 25 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र अरुण कुमार, मनकापुर बाजार निवासी 35 वर्षीय लवकुश गुप्ता पुत्र रामेश्वर गुप्ता, मनकापुर निवासी 25 वर्षीय सौरभ पुत्र प्रदीप कुमार, कुंजनपुर निवासी यश दुबे पुत्र जितेंद्र दुबे तथा वजीरगंज निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शिवम गुप्ता की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है।दूसरी घटना बुधवार दोपहर की है। बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर ग्राम सुरवारी के पास रामनगर की ओर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में थाना जरवल रोड क्षेत्र के परसोहर निवासी 58 वर्षीय सुनील, उनकी 53 वर्षीय पत्नी बबीता तथा अमेठी जनपद के दुबेपुर थाना संग्रामगढ़ निवासी 31 वर्षीय चालक मनोज तिवारी पुत्र राममिलन गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर भिजवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे में घायल मरीजो को समय से अस्पताल पहुंचाने में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे के साथ भारी पुलिस बल तथा एंबुलेंस कर्मी पायलट संजय कुमार,जय सिंह ईएमटी अजय विश्वकर्मा, राधेश्याम ने कड़ी मशक्कत कर सभी घायलों को समय से एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जिससे सभी का समय से उपचार हो पाया।

ALSO READ  अमेठी में IFFCO ने आयोजित किया फील्ड डे प्रोग्राम, किसानों को सिखाए नैनो फर्टिलाइजर के फायदे
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!