Skip to main content

Naradsamvad

फांसी के फंदे से झूलता मिला एक व्यक्ति का शव जांच में जुटी पुलिस

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।रविवार की शाम घर से निकले एक व्यक्ति का शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम सेंधवा निवासी रणधीर सिंह (पुत्र वासुदेव सिंह) रविवार की शाम किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित एक पेड़ पर उनका शव मफलर के सहारे फांसी के फंदे से झूलता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ALSO READ  अमेठी में सड़क हादसे में मेडिकल स्टोर मालिक की मौत, करवा चौथ से पहले परिवार में मातम
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!