Naradsamvad

[post-views]

रामनगर सीएचसी पर ह्रदयाघात के मरीजों को मिल रही राहत,समय से पहुँचने की जरूरत।

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में गुरुवार की शाम हृदयघात से पीड़ित एक वृद्ध मरीज का समय से मिला उपचार उसकी जान बचाने में कारगर साबित हुआ। डॉक्टरों ने जांच रिपोर्ट मिलते ही 45 हजार रुपये कीमत का टेनेक्टाप्लेज इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराकर मरीज की स्थिति स्थिर की, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया संस्थान लखनऊ रेफर किया गया। ग्राम दिवली निवासी 70 वर्षीय कांता प्रसाद पुत्र राम सिंह को अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उन्हें पहले निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल सीएचसी रामनगर लाया गया। डॉ. स्वप्निल ने मरीज का ईसीजी कर रिपोर्ट हब सेंटर अयोध्या भेजी, जहाँ से हृदयाघात की पुष्टि होने पर तुरंत उपचार शुरू किया गया।रिपोर्ट मिलते ही चिकित्सकों ने बिना देरी 45 हजार रुपए कीमत का टेनेक्टाप्लेज इंजेक्शन लगाया, जो सरकार की स्वास्थ्य सुविधा के तहत निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इंजेक्शन लगते ही मरीज को राहत मिलने लगी और देर रात एंबुलेंस से उन्हें लोहिया संस्थान लखनऊ रेफर कर दिया गया।सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब हृदयाघात के मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। महंगा इंजेक्शन भी निशुल्क उपलब्ध है, जिससे कई मरीजों की जान समय रहते बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हृदयाघात के लक्षण दिखने पर मरीज तुरंत सीएचसी पहुंचे, ताकि गोल्डन ऑवर में उपचार संभव हो सके।सरकारी स्वास्थ्य सुविधा की प्रभावी व्यवस्था से एक गरीब मरीज की जिंदगी बचने पर क्षेत्र में इस पहल की सराहना की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643995
Total Visitors
error: Content is protected !!