Naradsamvad

[post-views]

ग्राम लोधौरा में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी भूमि

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।सरकारी भूमि पर कराए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बुधवार को सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटवाया। ग्राम पंचायत लोधौरा में मस्तान पुत्र मोहम्मद शफी द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था।मामले की जानकारी होने पर पूर्व में तहसील प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी, इसके बावजूद चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखा गया। इसकी सूचना मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने बुधवार को राजस्व निरीक्षक व लेखपालों के साथ पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर नापजोख करवाया जिसमे सरकारी भूमि पाई गयी जिसपर तत्काल कार्यवाई करते हुए बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति दोबारा ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की गई है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

643329
Total Visitors
error: Content is protected !!