Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

प्राइमरी स्कूल के दो मेधावी छात्रों ने विद्या ज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

प्राइमरी स्कूल के दो बच्चों ने विद्या ज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तीर्ण

रामनगर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिपरी मोहार के दो मेधावी छात्रों ने विद्या ज्ञान योजना की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र रुद्र और कृष्णा ने विद्या ज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिले से कुल 30 बच्चों का चयन हुआ है, जिसमें इन दोनों का नाम शामिल है। सफलता की खुशी में प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह व सहायक अध्यापिका लवली सिंह ने बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया और मुंह मीठा कराते हुए मुख्य परीक्षा की तैयारी पूरे मनोयोग से कराने का भरोसा दिया।ग्रामीण राम प्रताप ने बताया कि विद्यालय में पति-पत्नी दोनों शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं, जो बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। बेहतर पठन-पाठन के कारण गांव का कोई भी बच्चा निजी विद्यालयों में पढ़ने नहीं जाता। विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधन एवं शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है।उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 120 छात्र नामांकित हैं तथा पांच शिक्षक तैनात हैं, जो समय से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को नियमित शिक्षण प्रदान करते हैं। शिक्षण का वातावरण काफी अनुकूल है। ग्राम प्रधान का भी विद्यालय के विकास और बच्चों की शिक्षा में भरपूर सहयोग मिलता है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461812
Total Visitors
error: Content is protected !!