Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मंगलवार को जागृति इंटर कॉलेज में होगा वार्षिक उत्सव का आयोजन

रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी

मुख्य अतिथि रामबाबू द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि होंगे शेखर हयारन

रामनगर बाराबंकीरा। तहसील क्षेत्र के विकासखंड सूरतगंज कस्बे में स्थित जागृति इंटर कॉलेज में 9 दिसंबर दिन मंगलवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन विद्यालय प्राचार्य डॉ रमेश चंद्र ओझा के संयोजन में किया जाएगा। जिसमें दोपहर 12:00 बजे से विद्यालय परिसर मे विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन के संयोजक डॉ.शर्मेश शर्मा ने बताया कि के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारन ,अतिथि अनिल निगम व अरविंद कुमार गुड्डू रहेंगे। इस कवि सम्मेलन में समीर शुक्ला, योगेश चौहान, शशि श्रेया ,विशेष शर्मा ,कुमार सूरज, मनोज मिश्रा शीत, यूनुस पैंतेपुरी,अशोक अग्निपथी जैसे वरेण्य रचनाकार अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे। बताते चले कि जागृति इंटर कॉलेज सूरतगंज में प्रतिवर्ष वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक गण समेत समस्त क्षेत्रवासी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461829
Total Visitors
error: Content is protected !!