Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सड़क दुर्घटना में घायल मासूम ने तोड़ा दम, गांव में छाया मातम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। थाना क्षेत्र के उटखरा गांव में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय मासूम प्रिंस की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम उसका अंतिम संस्कार गांव में किया गया। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई।चांदपुर उटखरा निवासी प्रिंस अपने परिवार के साथ रानी बाजार से कपड़ा खरीदकर ई-रिक्शा से गांव लौट रहा था। ई-रिक्शा उसका पिता संदीप चला रहा था। गांव के पास पहुंचते ही आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक संदीप सहित उस पर सवार ब्रजेश और गिरधारी घायल हो गए, जबकि मासूम प्रिंस की हालत गंभीर हो गई।घायल प्रिंस को सीएचसी बड़ागांव से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। प्रदर्शन और रोड जाम की आशंका को देखते हुए कोतवाल अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे। रानी बाजार चौराहे से लेकर गांव तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।हालांकि परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461814
Total Visitors
error: Content is protected !!