Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही! कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!
[post-views]

प्रेमिका को मिला धोखा तो प्रेमी के घर पहुंचकर खाया जहर

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।पति और तीन बच्चो को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका को धोखा देकर चोरी छिपे दूसरी शादी करने आए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने प्वाइजन पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने उसे सीएचसी रामनगर में भर्ती करवाया जहाँ पर हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर सारा कलान निवासी 38 वर्षीय ममता पत्नी संतोष ने बताया कि क़स्बा रामनगर निवासी पिंटू पुत्र इन्दल से करीब 6 वर्ष पूर्व फोन से सम्पर्क हुआ और बातचीत होने लगी। इसकी जानकारी मेरे पति व ससुरालीजनो को हुई तो वह आए दिन मारने पीटने लगे यह बात जब प्रेमी पिंटू को बताया तो वह मुझे अपने साथ भगाकर दिल्ली ले गया, और वहाँ किराए के मकान में रहकर जीवन यापन करने लगे। इसी बीच प्रेमी ने चुपके से दूसरी शादी करने का प्लान बनाया और मुझसे झूठ बोलकर अपने घर चला आया तथा पिछले माह में बरीक्षा कर लिया। इसकी जानकारी होने पर लड़की से मिलकर हमने अपनी प्रेम कहानी बताई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जब मंगलवार को मैं अपने प्रेमी पिंटू के घर पहुंची। जहां पर शादी टूटने से नाराज पिंटू और उसके परिजन जान से मारने की धमकी देने लगे। काफी समझाने के बाद जब प्रेमी नही माना तो हैरान परेशान होकर प्रेमिका ने प्वाइजन पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता का कहना है कि पति और तीन बच्चो को छोड़कर प्रेमी पर भरोसा जताया था यदि इन्होंने मुझे छोड़ दिया तो मैं कहाँ जाऊँगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1477031
Total Visitors
error: Content is protected !!