Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़

40 लीटर अवैध शराब बरामद चार पर केस

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और भारी मात्रा में लहन नष्ट करवाया गया। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक उमाशंकर चौधरी ने बुधवार को आबकारी तथा पुलिस की टीम के साथ थाना रामनगर के ग्राम बड़नपुर फिरोजपुर खुरदा सहित 20 स्थानो पर छापेमारी कर लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 2 सौ किलोग्राम लहान मौके पर नष्ट कराया गया तथा आबकारी अधिनियम के तहत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत दर्ज कराया गया। इस दौरान शराब के सेवन होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा अवैध शराब बेचने व बनाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को तत्काल जानकारी देने को कहा गया। इस मौके पर कांस्टेबल इमरान,प्रधान,रविन्द्र प्रसाद यादव महेश दत्त त्रिपाठी महिला आरक्षी सोनम वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

ALSO READ  अमेरिका में पकड़े गए हरियाणा के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया, फर्जी दस्तावेजों से पहुंचे थे विदेश
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!