Skip to main content

Naradsamvad

फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव।

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। ग्राम कटका निवासी 30 वर्षीय सुरेश पुत्र कल्लू बीते शुक्रवार को घर से किसी कार्यवश निकला था। देर शाम कटका लोधपुरवा मार्ग के निकट आम के पेड़ में उसका शव फांसी के फंदे से झूलता देखा गया ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ALSO READ  शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज में छात्रों को सिखाए ट्रैफिक नियम, PM राहत योजना की दी जानकारी
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!