Naradsamvad

[post-views]

दलसराय स्थित पराली प्रबंधन केंद्र पर लगी आग को बुझाने में जुटी फायरब्रिगेड की टीम

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र के रानी बाजार चौराहे के निकट ग्राम दलसराय स्थित बायोफिल पुवॉल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। केंद्र पर एकत्रित पुवाल के ढेर जलने लगे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची और दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन आग की लपटे तेज होने के चलते भारी मात्रा में पुवाल जलकर राख हो गया।
दमकलकर्मियों ने बताया कि पुवाल में गैस बनने के चलते आग लगी है। इस दौरान फायरमैन आशीष पाठक रंजीत साहू चालक सितारे हिंद आदि कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

951898
Total Visitors
error: Content is protected !!