Naradsamvad

[post-views]

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

निजी अस्पताल पर जांच पड़ताल करते सीएचसी अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव व अन्य स्वास्थ्यकर्मी।

रामनगर बाराबंकी।प्राइवेट अस्पताल में लापरवाही के चलते हुई प्रसूता के मौत के मामले में परिजन करवाई की मांग को अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए । अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन के लिए परिजन शव को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टरट्राली पर शव रखकर चल पड़े। मौके पर पहुँचे रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी तहसीलदार विपुल सिंह व थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया तथा सी एम ओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में ताला लगा दिया। जिसके बाद पुलिस व पीएसी बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। ज्ञात हो कि बीते मंगलवार को लखनऊ गोण्डा हाइवे के ग्राम कटियारा स्थित ग्रीन हॉस्पिटल में भर्ती 25 वर्षीय लक्ष्मी तिवारी पत्नी वीरेंद्र तिवारी निवासी भीखमपुर कॉलोनी निशातगंज लखनऊ को ऑपरेशन से एक बच्ची हुई थी। बुधवार को हालत गंभीर होने के चलते उसकी मौत हो गई। जिसपर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो 25 हजार के पैकेज पर इलाज का आश्वाशन देने वाले निजी अस्पताल के संचालकों ने पुलिस बुलाकर अपने बचाव के लिए मृतका की हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया था। मृतका को परिजन एंबुलेंस के द्वारा उसे सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे मौके पर मौजूद चिकित्सको ने जिला अस्पताल भेजा था,जहां डॉक्टरों द्वारा करीब दो घण्टा पूर्व मौत होने कि बात कहने पर परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया बुधवार की देर रात मृतका के पिता गौरीशंकर मिश्रा ग्राम रजनापुर थाना रामनगर स्थित अपने घर शव लेकर पहुंचे। सुबह होते ही नाराज परिजनों ने शव ट्राली में रखकर हॉस्पिटल के सामने प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े। सूचना मिलते ही तहसीलदार विपुल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी जगत कनौजिया थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर परिजनों को समझाया और पीड़ित परिवार की तहरीर पर तत्काल कार्यवाई करते हुए। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया तथा एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने टीम के साथ पहुंचकर निजी अस्पताल की बारीकी से जांच पड़ताल की और हॉस्पिटल में ताला बंद करवा दिया। इसके बाद चार थानों की पुलिस व पीएससी बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौक़े पर सीओ जगत कनौजिया कोतवाल मसौली अमित कुमार चौकी प्रभारी महादेवा अभिनन्दन पांडेय वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद यादव एसआई उमेश कुमार यादव सहित भारी पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक प्रणव कुमार श्रीवास्तव ने बताया टीम गठित कर जांच करवाई जा रही है इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कई कार्रवाई की जाएगी जांच पूर्ण होने तक अस्पताल में ताला बंद रहेगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

645433
Total Visitors
error: Content is protected !!