Skip to main content

Naradsamvad

तीन माह पहले हुआ था प्रेम विवाह, अब संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकती मिली नवविवाहिता!

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"selection":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)नारद संवाद न्यूज़।

Ad image

#सुबेहा थाना क्षेत्र का मामला, #पुलिस जांच में जुटी

हैदरगढ़/बाराबंकी।सुबेहा थाना क्षेत्र के बादलपुरवा गांव में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका की पहचान चांदनी (22) पत्नी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। चांदनी ने करीब तीन महीने पहले प्रेम विवाह कर गांव में ही गृहस्थी बसाई थी। दो दिन पहले ही उसका पति अमृतसर से गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच दोपहर में चांदनी का शव फंदे पर झूलता मिला। परिवार के अन्य सदस्य घटना के वक्त खेत पर गए थे। घर लौटने पर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो चांदनी को लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंचीं सुबेहा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा करते हुए बारीकी से जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक वहीं मृतका के मायके पक्ष ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। लेकिन कोई लिखित शिकायत नही दी इस लिए पुलिस आने स्तर से मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

ALSO READ  आगरा टोल एडवाइजरी कमेटी ने 15.29 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!