Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

नवरात्रि पर सुबेहा में निकली भव्य राम बारात, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब!

पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा(एडिटर)

Ad image

सुबेहा (बाराबंकी)।नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को सुबेहा कस्बे में भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा शनि बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होकर थाना परिसर तक पहुँची। मार्ग में जगह-जगह बारात का फूल-मालाओं और आतिशबाज़ी के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय और जयघोषों से गूंज उठा।सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। खुद इंस्पेक्टर कृष्ण कान्त सिंह सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे। इस दौरान दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे और बिना किसी अव्यवस्था के कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राम बारात में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे और कस्बा राममय हो उठा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह मोनू, रणधीर सिंह सोनू, अंशु सैनी, मदन श्रीवास्तव, डॉ. बी. पी. चौहान, दिलीप मौर्या, रामशंकर यादव, प्रदीप (सभासद), बहादुर मौर्या, सत्यम वैश्य, ब्रजेश सोनकर, कतार मौर्या, सचिन वैश्य, किशोर गुप्ता, विशाल (सभासद), कृष्ण कुमार शैलानी, रवि (सभासद), राम जस कश्यप, अंकित यादव, सोनू सिंह (पलिया) सहित भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1523234
Total Visitors
error: Content is protected !!