Skip to main content

Naradsamvad

त्योहारों को लेकर सुबेहा पुलिस सतर्क, इंस्पेक्टर कृष्णकांत सिंह की अगुवाई में फ्लैग मार्च!

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

नारद संवाद पत्रकार राघवेन्द्र मिश्रा

Ad image

सुबेहा।त्योहारों के मद्देनज़र रविवार शाम सुबेहा पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इंस्पेक्टर कृष्णकांत सिंह और अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च में दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मार्च के दौरान पुलिस ने मोहल्लों और चौराहों पर जनता को जागरूक किया तथा सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।इस दौरान हल्का दरोगा समेत दो दर्जन से अधिक आरक्षी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।जनता से अपील है कि अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ALSO READ  यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!